शामली: शामली के सिंभालका गांव से चोरी की बाइक के साथ पुलिस ने वाहन चोर को किया गिरफ्तार, अवैध छुरा भी बरामद
Shamli, Shamli | Jul 4, 2026 शनिवार की शाम 5 बजे शामली कोतवाली पुलिस ने बताया कि 30 जून को सिंभालका निवासी राजीव की बाइक घर के बाहर से चोरी हो गई थी, जिसके संबंध में मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस के मुताबिक चेकिंग अभियान के दौरान चोरी हुई बाइक के साथ गांव सिंभालका निवासी विजय कुमार नाम के वाहन चोर को गिरफ्तार किया गया है, जिसके कब्जे से एक अवैध छुरा भी बरामद हुआ है।