लातेहार: पलामू क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट का किया गया शुभारंभ,17-19 जून तक होना सुनिश्चित
पलामू क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट 2026 का भव्य शुभारंभ 17 जून से 19 जून 2026 तक आयोजित तीन दिवसीय क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट का शुभारंभ बुधवार की दोपहर करीब एक बजे टाउन हॉल में हुआ । कार्यक्रम का उद्घाटन पलामू प्रक्षेत्र के पुलिस उप -महानिरीक्षक कौशल किशोर और पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया।