बालोद: भालुकोन्हा में बने उद्यानिकी कॉलेज में अगस्त तक चलेगा दाखिला, स्टूडेंट्स के रहने का ठिकाना नहीं है इंतजार
Balod, Balod | Jun 25, 2026 बालोद जिला मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर ग्राम भालुकोन्हा में प्रदेश के तीसरे शासकीय उद्यानिकी कॉलेज का नया भवन और छात्र-छात्राओं के लिए हॉस्टल तैयार होने के बावजूद अब तक हैंडओवर नहीं हो पाया है। ऐसे में जुलाई-अगस्त तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी नए विद्यार्थियों के सामने रहने की समस्या बनी हुई है।