बिंदकी: खूंटा गांव में घरों के ऊपर से गुजरी हाई टेंशन लाइन का तार अचानक टूटा, बड़ा हादसा टला, ग्रामीणों में मचा हड़कंप
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के खूंटा गांव में रविवार की सुबह लगभग 8 बजे एक दर्जन से अधिक घरों के ऊपर से गए हाई टेंशन लाइन का तार टूट गया। उस समय विद्युत आपूर्ति चालू थी। खुशकिस्मती रही की कोई व्यक्ति या मवेशी हाई टेंशन लाइन की चपेट में नहीं आया वरना हादसा बड़ा हो सकता था। ग्रामीणों ने घरों के ऊपर से गए हाई टेंशन लाइन के तार को हटाने की मांग किया।