भिवानी: जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष नरेश नरवाल ने विश्व रेडक्रॉस दिवस पर रक्तदान व स्वास्थ्य जांच शिविर का किया शुभारंभ
जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा स्थानीय रेडक्रॉस भवन में विश्व रेडक्रॉस दिवस के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त एवं रेडक्रॉस अध्य्क्ष नरेश नरवाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान डीसी ने सोसायटी द्वारा रक्तदान शिविर एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का भी शुभारंभ किया।