भिवानी: लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर सामान्य पर्यवेक्षक आर गजलक्ष्मी ने की समीक्षा बैठक
लोकसभा आम चुनाव-2024 के लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर से भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त सामान्य पर्यवेक्षक आर. गजलक्ष्मी (आईएएस) की अध्यक्षता में सात मई देर रात्रि नारनौल लघु सचिवालय में लोकसभा क्षेत्र के तीनों जिलाधिकारियों के साथ चुनावी तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की।