भिवानी: लोकसभा चुनाव में भिवानी-महेंद्रगढ़ क्षेत्र से छंटनी के बाद 17 उम्मीदवार शेष, 9 मई दोपहर 3 बजे तक वापस लिए जा सकेंगे नाम
भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लडऩे के लिए 23 उम्मीदवार में से सात मई को हुई छंटनी के बाद 17 उम्मीदवार शेष बचे हैं। अब नौ मई को दोपहर बाद तीन बजे तक नाम वापिस लिए जा सकते हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी नरेश नरवाल ने बताया कि आम लोकसभा चुनाव लडऩे के लिए 23 उम्मीदवारों ने कुल 30 नामांकन दाखिल किए थे, निर्धारित समय पर छंटनी का कार्य किया गया।