बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचे राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा, हरसंभव मदद का भरोसा
राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने लखना, बेमता और बलौदीखुर्द गांवों का दौरा कर बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और नुकसान का मौके पर जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि कठिन समय में शासन-प्रशासन उनके साथ खड़ा है।
मंत्री ने अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, शुद्ध पेयजल और चिकित्सा सुविधाएं निर्बाध उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। फसल, मकान और पशु हानि का त्वरित एवं पारदर्शी सर्वे कर नियमानुसार राहत राशि और मुआवजा जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर और कीटनाशक छिड़काव कराने के निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार बाढ़ प्रभावित परिवारों की सुरक्षा, राहत और पुनर्वास के लिए हरसंभव सहायता सुनिश्चित करने में जुटी है।
#SushasanSarkar #सुशासन_सरकार
#FloodRelief #DisasterManagement #Balodabazar
56 views | Baloda Bazar, Chhattisgarh | Sep 27, 2026