महसी: मुरव्वन पुरवा में बच्चों के विवाद के चलते दंपत्ति की घर में घुसकर की गई पिटाई, दोनों घायल, पुलिस जांच में जुटी
खैरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत बहोरिकापुर ग्राम पंचायत के मुरव्वन पुरवा गांव में बच्चों के विवाद को लेकर कुछ लोगों ने घर में घुसकर दंपत्ति पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में कम्मू (35) और उनकी पत्नी गीता देवी (32) घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पीड़ित कम्मू के अनुसार, एक दिन पहले बच्चों के बीच विवाद हुआ था।।