रामगढ़: रामगढ़ पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ किया बड़ा प्रहार, साइबर ठगों को म्यूल अकाउंट उपलब्ध कराने वाले आरोपी को दबोचा
Ramgarh, Alwar | May 19, 2026 अलवर जिले में साइबर अपराध के खिलाफ विशेष अभियान चला रखा है। साइबर अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए रामगढ़ थाना पुलिस ने साइबर अपराधियों को म्यूल अकाउन्ट उपलब्ध कराने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना अधिकारी अजीत बडसरा ने बताया कि साइबर अपराधियों की कमर तोड़ने के लिए पुलिस ने साइबर संग्राम अभियान चला रखा है।