सुदामा नगर निवासी गोविंद के साथ बुधवार सुबह बड़ा घटनाक्रम हुआ। गोविंद गाड़ी खाली कर झील की पुलिया के पास खड़ा था, तभी उसकी बहन का बड़ा जेठ आया और चौकी ले जाने का कहकर धमकाते हुए उसे ई-रिक्शा में बैठाकर रहना की ओर ले गया। वहां पर घर के अन्य लोगों के साथ मिलकर गोविंद से मारपीट की गई। इसके बाद उसे लालऊ की ओर ले जाया जा रहा था, पुलिस ने बचाया।