मेरठ: सरधना इलाके में बिजली कटौती से लोग परेशान, किसान भी प्रभावित, सपा विधायक अतुल प्रधान ने एमडी रवीश गुप्ता से मुलाकात की
Meerut, Meerut | Jul 14, 2026 सरधना क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती को लेकर अब राजनीति भी तेज हो गई है। क्षेत्र में घंटों बिजली गुल रहने से आम लोगों के साथ-साथ किसानों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी मुद्दे को लेकर सरधना से समाजवादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान ने पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता से मुलाकात की।