अम्बाला: शंभू बॉर्डर पर शहीदी दिवस मनाने पहुंचे अंतरराष्ट्रीय पहलवान बजरंग पूनिया ने कहा- किसान अपना हक मांग रहे हैं
Ambala, Ambala | Mar 23, 2024 किसान आंदोलन के 40वें दिन अंतर्राष्ट्रीय पहलवान बजरंग पूनिया किसानों को समर्थन देने के लिए और शहीदी दिवस मनाने के लिए शंभू बॉर्डर पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह भी इसी प्रकार से दिल्ली में अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे थे। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ हरियाणा और पंजाब के किसान ही हैं, जो पिछले 40 दिनों से देश भर के किसानों की लड़ाई लड़ रहे हैं।