धनवार: धनवार में मेडिकल स्टोर से चोरी, पुलिस से कार्रवाई की मांग
धनवार नगर पंचायत स्थित गांधी चौक के पास गुरुवार देर रात्रि को अज्ञात चोरो ने चोरी का घटना का अंजाम दिया।मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार देर रात्रि को गांधी चौक स्थित आजाद फार्मा में देर रात्रि को अज्ञात चोरों ने शटर का दो इंटर लोक व बाहर का ताला तोड़कर गले में रखा दो हज़ार नगद समेत अन्य समानों की चोरी कर ली।