धनवार: धनवार में स्कूल का ताला बंद, शिक्षक गायब: क्या विभाग करेगा कार्रवाई या बच्चों का भविष्य दांव पर?
झारखंड के सरकारी स्कूलों का हालात बेहतर होने का नाम नहीं ले रहा है. पढ़ाई तो छोड़िए, अब मास्टर साहब ही मोबाइल स्वीच ऑफ कर दो-दो दिन से स्कूल से गायब है. गिरिडीह जिले के धनवार प्रखंड क्षेत्र के हलुवैइया में उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय है, जहां पिछले दो दिनों से गांव के चंद एक दो बच्चे स्कूल तो जा रहे हैं, लेकिन स्कूल में ताला खोल शिक्षक वापस अपने घर चले जाते