लोहरदगा: लोहरदगा सांसद के पुत्र-बहू के स्वागत समारोह में जुटे दिग्गज, नवदंपति को मिला आशीर्वाद
लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुखदेव भगत के पुत्र और बहू के स्वागत समारोह में राजनीतिक और प्रशासनिक जगत की बड़ी हस्तियों का जमावड़ा देखने को मिला। कार्यक्रम का आयोजन कांके स्थित एक होटल में भव्य रूप से किया गया, जहां नवविवाहित जोड़े को सभी ने शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन सहित राज्यपाल, भाजपा,