कोंच: अहमदाबाद में संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत, शव पहुंचते ही बरियामा गांव में पसरा मातम
Konch, Gaya | Jun 14, 2026 थाना क्षेत्र के डबूर पंचायत अंतर्गत बरियामा गांव निवासी रंजीत कुमार उर्फ भोली (36 वर्ष), पिता स्व. दीनदयाल प्रजापति की गुजरात के अहमदाबाद में बीते 12 जून की शाम करीब पांच बजे संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव रविवार को पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा। शव के गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।