रामगढ़: युवक पर जानलेवा हमले के विरोध में सिख समाज लामबंद, रामगढ़ विधायक से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई
Ramgarh, Alwar | Jun 2, 2026 रामगढ़ कस्बे के गोविंदगढ़ मोड़ पर पांच दिन पूर्व हुए युवक पर जानलेवा हमले के मामले में मंगलवार को दोपहर बारह बजे सिख समाज के सैकड़ों लोग एकजुट होकर रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह से मिले और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। समाज के लोगों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई तथा मामले में गंभीर धाराएं जोड़ने की मांग उठाई।