देहरादून: उत्तराखंड की राजनीति में बयानों का दौर एक बार फिर गरमा गया है। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की आंतरिक समीक्षा रिपोर्ट को लेकर सत्तापक्ष पर तीखा हमला बोला है। एक हालिया बयान में गोदियाल ने चुटकी लेते हुए कहा कि भाजपा इस वक्त एक गंभीर "राजनीतिक बीमारी" से जूझ रही है, जिसके कारण उनके भीतर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है।