लोहरदगा: लोहरदगा में सेवा भारती ने आयोजित किया 138वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 54 लोगों की हुई जाँच
लोहरदगा: लोहरदगा चुन्नीलाल स्कूल परिसर में सेवा भारती द्वारा 138वें सप्ताह का निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर रविवार सुबह 7:30 बजे से आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ, डॉ. कुमुद अग्रवाल, सहसचिव संजय चौधरी और अनामिका भारती ने भारत माता की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर किया।