शेखपुरा: शेखपुरा के मध्य विद्यालय गवय में ताला तोड़कर अनाज की चोरी सूचना मिलने पर जांच करने पहुंची हथियामा थाने की पुलिस
शेखपुरा जिले के मध्य विद्यालय गावय गांव में विद्यालय का ताला तोड़कर अनाज चोरी की घटना को अंजाम दिया गया, हालांकि ग्रामीणों की आवा जाही के कारण मात्र एक ही बोरा अनाज ले जा सके। दो बोरे स्कूल परिसर में ही छूट गए। सूचना पर हथियामा थाने की पुलिस पहुंची और मामले की जांच की। इस संबंध में लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।