कहरा: महाराष्ट्र और बिहार में बीजेपी की जीत पर भाजपा विधायक ने कहरा कुटी स्थित मंगलम रिसोर्ट में मनाया जश्न, अबीर गुलाल उड़ाया
Kahara, Saharsa | Nov 24, 2024 सदर थाना क्षेत्र के कहरा कुटी स्थित मंगलम रिसोर्ट में महाराष्ट्र और बिहार में बीजेपी की जीत को लेकर पूर्व मंत्री सह बीजेपी विधायक आलोक रंजन झा ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ अबीर गुलाल लगाकर जश्न मनाया। इस जश्न कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सह भाजपा विधायक रामप्रीत पासवान, भाजपा जिला अध्यक्ष दिवाकर सिंह, उपाध्यक्ष शिव भूषण सिंह सहित सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल थे।