अरवल: नेहरू युवा केंद्र अरवल ने डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर संगोष्ठी और पदयात्रा का किया आयोजन
Arwal, Arwal | Apr 14, 2025 सोमवार सुबह 11:30 नेहरू युवा केन्द्र, अरवल (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) के तत्वावधान में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती पर संगोष्ठी एवं पदयात्रा का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में वक्ताओं ने डॉ. अम्बेडकर के विचारों और उनके सामाजिक योगदान पर प्रकाश डाला। इसके बाद युवाओं ने सामाजिक समरसता एवं जागरूकता के उद्देश्य से पदयात्रा निकाली गई।