अरवल: डीएम कुमार गौरव ने बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया
Arwal, Arwal | Apr 14, 2025 बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती को लेकर जिले में कार्यक्रमों की धूम मची हुई है। इसी कड़ी में सोमवार 11:00 बजे जिलाधिकारी कुमार गौरव ने सदर प्रखंड कार्यालय परिसर में अवस्थित संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें नमन किया। इस दौरान बाबा साहेब अमर रहे की जमकर नारे भी लगे।