अरवल: जिला केमिस्ट एंड ड्रग एसोसिएशन की बैठक संघ के जिला कार्यालय में संपन्न हुई
Arwal, Arwal | Apr 13, 2025 जिला केमिस्ट एंड ड्रग एसोसिएशन की बैठक रविवार शाम 3:00 बजे जिला मुख्यालय के संघ कार्यालय शांति नगर में आयोजित की गई। इस बैठक में आय व्यय का प्रस्तुतीकरण जिला कोषाध्यक्ष मोहम्मद मुशर्रफ जया के द्वारा किया गया। बिहार केमिस्ट एंड ड्रग एसोसिएशन के द्वारा कुछ नए निर्देशों के अनुपालन के संबंध में सभी प्रखंड अध्यक्षों को पालन करने का निर्देश दिए गए।