अरवल: सदर प्रखंड परिसर में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर भाकपा माले ने सभा का किया आयोजन
Arwal, Arwal | Apr 14, 2025 बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती के मौके पर सदर प्रखंड परिसर में संविधान निर्माता के प्रतिमा के समीप सोमवार सुबह 10:00 बजे भाकपा माले द्वारा सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान स्थानीय विधायक महानंद सिंह ने कहा कि बाबासाहेब संविधान के माध्यम से वंचित समाज को हक प्रदान किए हैं। उनके द्वारा जो अधिकार हम लोगों को दिया गया है उसकी रक्षा करने का समय आ गया है।