सुप्पी: अधूरे नाले से खेतों में बह रहा गंदा पानी, किसानों ने BDO को सौंपा ज्ञापन
सीतामढ़ी। सुप्पी प्रखंड के मोहिनी मंडल पंचायत वार्ड संख्या 5-6 में लगभग तीन हजार घरों के गंदे पानी के बहाव से कई किसानों की उपजाऊ जमीन प्रभावित होने का मामला सामने आया है। इस समस्या को लेकर किसानों की अनुशंसा पर प्रगतिशील किसान फाउंडेशन के राष्ट्रीय सचिव अनिकेत सिंह एवं अन्य सदस्यों ने दिया है।