सोहागपुर: विधायक ने सुभाष वार्ड में काली मंदिर परिसर की बाउंड्रीवॉल एवं फेंसिंग निर्माण का किया भूमि पूजन
सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह ने रविवार दोपहर 3 बजे नगर परिषद द्वारा आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होकर सुभाष वार्ड स्थित काली मंदिर के चारों ओर लगभग 6.28 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाली बाउंड्रीवॉल एवं फेंसिंग निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया। इस अवसर पर विधायक विजयपाल सिंह ने कहा कि क्षेत्र के विकास और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कर