रामानुजगंज: रामानुजगंज वन वाटिका में विशेष स्वच्छता अभियान, पॉलिथीन मुक्त परिसर बनाने के लिए दिए गए सख्त निर्देश
रामानुजगंज रविवार वन परिक्षेत्र में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल की गई। वन परिक्षेत्राधिकारी डॉ. दिलरुबा बानो के नेतृत्व में वन वाटिका परिसर में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें विभागीय अमले ने सक्रिय सहभागिता निभाई। रविवार को आयोजित इस विशेष अभियान में वन विभाग के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे और काफी उत्साह देखने को मिला