हनुमानगढ़: कोहला गांव में प्लांट के नाम पर धोखाधड़ी के मामले में एक युवक गिरफ्तार, आरोपी पर 8 पूर्व मुकदमे दर्ज
हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय के निकटवर्ती गांव कोहला में आवासीय कॉलोनी दिखाकर प्लांट के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी 3 साल से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। गिरफ्तार आरोपी सलीम खान के विरुद्ध पूर्व में भी धोखाधड़ी के आठ मुकदमे दर्ज हैं।