निवाई: गांव पराना निवासी समाज सेवी नरेश शर्मा को बेंगलुरु में आयोजित त्रैमासिक बैठक में मिला सम्मान
Niwai, Tonk | Jul 10, 2026 निवाई उपखंड क्षेत्र के समाजसेवी नरेश शर्मा पराना ने शुक्रवार की दोपहर करीब 12:30 बजे जानकारी देते हुए बताया। अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा व कर्नाटक प्रदेश सभा के शपथ ग्रहण समारोह में रविवार 5 जुलाई को महासभा के प्रधान रामपाल शर्मा ने उनके समाज सेवा में उल्लेखनीय योगदान के साथ-साथ समाज में चेतना जगाने पर त्रैमासिक बैठक में सम्मानित किया गया।