देहरादून: सीएम धामी ने उत्तराखंड सीएसआर डायलॉग कार्यक्रम में की शिरकत
देहरादून में उत्तराखण्ड सी०एस०आर० डायलॉग कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की। इस दौरान सीएम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विभिन्न विषयों को लेकर अपनी बात रखी। सीएम ने उन कंपनियों और संस्थानों का आभार व्यक्त किया जो सीएसआर के माध्यम से प्रदेश के विकास के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।