ताखा: ऊसराहार में गंगा एक्सप्रेसवे भूमि अधिग्रहण पर किसानों ने जताया विरोध, सर्किल रेट बढ़ाए बिना नहीं होगा बैनामा
Takha, Etawah | May 10, 2026 फर्रुखाबाद लिंक गंगा एक्सप्रेसवे के लिए भूमि अधिग्रहण को लेकर ऊसराहार की ग्राम पंचायत पुरैला में रविवार को किसानों की एक गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान किसानों ने सर्किल रेट बढ़ाने की मांग करते हुए स्पष्ट किया कि जब तक उन्हें उचित दर नहीं मिलेगी, वे अपनी जमीन का बैनामा नहीं करेंगे।