इनरवा पुलिस ने एनबीडब्ल्यू के वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष बसंत कुमार ने बताया कि एनबीडब्ल्यू के वारंटी इनरवा गांव निवासी मकबुल मियां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि धराए वारंटी के उपर न्यायालय द्वारा वारंट निर्गत किया गया था। जिसके आलोक मे कारवाई कि गई।