कौंच: कोंच तहसील के ग्राम हिंगुटा में तीन कबर बिज्जू पकड़े गए, कबर बिज्जू निकलने से ग्रामीणों में मचा हड़कंप
Konch, Jalaun | Jul 31, 2026 कोंच के ग्राम हिंगुटा में शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे कबर बिज्जू निकलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों के अनुसार प्राथमिक विद्यालय के पास स्थित सरमन कुशवाहा के खेत में पिछले तीन दिनों से 6 से 7 कबर बिज्जू घूम रहे थे। शुक्रवार को ग्रामीणों ने इनमें से तीन कबर बिज्जुओ को पकड़कर वन विभाग को सूचना दी। ग्रामीणों का कहना है कि वन विज्जु बच्चों की ओर आक्रामक हो रहे थे।