गुरारू: गुरारू से 2 अगस्त को 30 फीट की डाक कांवर बैजुधाम के लिए रवाना होगी, जलाभिषेक किया जाएगा
Guraru, Gaya | Jul 29, 2026 गुरारू प्रखण्ड के श्रद्धालुओं द्वारा नकटी पुल से जल उठाकर बैजुधाम तक डाक कांवर यात्रा आगामी 2 अगस्त, रविवार को सुबह 8 बजे निकाली जाएगी। डाक कांवरिया संघ के तत्वावधान में आयोजित इस यात्रा में गुरारू बाजार का भ्रमण करते हुए कांवरिया बैजुधाम के लिए रवाना होंगे। इस बार विशेष आकर्षण 30 फीट लंबी और करीब 1.5 क्विंटल वजनी कांवर होगी।