कांगड़ा पुलिस ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है, पुलिस ने जिलेभर में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान 171 चालान काटे और 10 हजार रुपए का जुर्माना वसूला है,इस संबंध में जानकारी देते हुए एएसपी कांगड़ा वीर बहादुर ने बताया कि पुलिस द्वारा लगातार सड़कों पर निगरानी रखी जा रही है ताकि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।