मंडला: विश्व वसुंधरा दिवस पर कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट परिसर में पक्षियों के लिए मिट्टी के पात्र रखे
Mandla, Mandla | Apr 22, 2026 विश्व वसुंधरा दिवस के अवसर पर बुधवार को दोपहर 3:30 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे ने भीषण गर्मी को देखते हुए पक्षियों की जीवन रक्षा के लिए मिट्टी के पात्र (सकोरे) में पानी भरकर रखने की पहल की। इस अवसर पर विद्यालयी छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए परिसर के विभिन्न स्थानों पर पानी के पात्र रखे।