सहजनवा: ठगी की शिकार हुई समूह की महिलाओं के एसएसपी से मिलने के बाद हरपुर बुदहट पुलिस जागी, थाने बुलाकर लिया बयान
हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र अन्तर्गत महिलाओ का समूह बनाकर अलग-अलग फाइनेंस कम्पनियों से एक करोड़ से ऊपर का लोन लेकर फरार होने के मामले में पीड़ित महिलाओ द्वारा एसएसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाने के बाद हरकत में आई हरपुर बुदहट पुलिस ने शुक्रवार को ठगी की शिकार हुई महिलाओ को थाने बुला कर बारी बारी से उनका बयान लिया ।