परबत्ता: सावन की पहली सोमवारी पर परबत्ता प्रखंड के विभिन्न शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, गूंजा 'बोल बम' का जयघोष
सावन की पहली सोमवारी के अवसर पर परबत्ता प्रखंड के विभिन्न शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सोमवार की सुबह से ही श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों में पहुंचने लगे। शाम चार बजे तक शिवालयों में भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक, बेलपत्र, धतूरा एवं पुष्प अर्पित कर सुख, समृद्धि और परिवार की खुश