मेरठ: मेरठ में पिता 5 महीने तक बेटी की लाश के साथ रहा, परफ्यूम से छुपाता रहा बदबू, घर में मिला कंकाल, 5 महीने बाद खुला राज
Meerut, Meerut | Apr 11, 2026 मेरठ में 5 महीने पहले मरी बेटी का शव घर के अंदर से बरामद किया गया है। शव इतनी बुरी स्थिति में था कि कोई देख नहीं पा रहा था। शव पूरी तरीके से कंकाल हो गया था। केवल एक पैर बचा था। पिता उसी शव के साथ 5 महीने से रह रहा था। आज घर पर रिश्तेदारों के आने पर पता चला।