महागामा: नगर पंचायत के तेतरिया गांव में श्रीमद् भागवत कथा महा ज्ञान यज्ञ की तैयारियां ज़ोर-शोर से चल रही हैं
Mahagama, Godda | Apr 10, 2026 नगर पंचायत क्षेत्र के तेतरिया गांव में श्री श्री 108 श्रीमद् भागवत कथा महा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 15 अप्रैल से होने जा रहा है जिसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही है 15 अप्रैल को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली जाएगी जिसमें 551 कन्याएं एवं महिलाएं शामिल होगी। कलश शोभा यात्रा गाजे-बाजे के साथ कथा स्थल से निकलकर विभिन्न गांवों का भ्रमण कर वापस पहुंचेगी।