शिवपुरी नगर: गर्मी में पानी की किल्लत न हो: कलेक्टर ने एक दिन छोड़कर जल प्रदाय के निर्देश दिए
शिवपुरी में आगामी ग्रीष्मकाल में शहरवासियों को पानी की समस्या से न जूझना पड़े, इसके लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। बुधवार की दोपहर 2 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी ने नगरीय निकायों में निर्बाध और नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए हैं।