चूरू: रतननगर क्षेत्र की युवती से अभद्रता व ब्लैकमेल करने के आरोपी को महिला थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
Churu, Churu | Jun 20, 2026 चूरू के रतननगर क्षेत्र के एक गांव युवती से अभद्रता, धमकी, ब्लैकमेल व जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने के मामले में महिला थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज मामले की जांच के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया जिसे कोर्ट में पेशकर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भिजवा दिया गया है।