अनूपपुर: जिले में यात्री बसों की होगी सघन जांच, 21 से 27 मई तक चलेगा विशेष अभियान
जिले में सड़क सुरक्षा और यात्रियों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा 21 मई से 27 मई 2026 तक यात्री बसों के खिलाफ विशेष साप्ताहिक चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब के निर्देश पर संचालित किया जा रहा है। जिले के प्रमुख मार्गों और बस स्टैंडों पर चलने वाली यात्री बसों की सघन जांच की जाएगी ।