बक्सर: ओडिशा में बक्सर सांसद सुधाकर सिंह और राकेश टिकैत गिरफ्तार, 17 साल से जारी किसान आंदोलन में सहयोग के लिए पहुंचे थे
Buxar, Buxar | Mar 30, 2026 ओडिशा के भुवनेश्वर में किसान आंदोलन का समर्थन करने पहुंचे बक्सर सांसद सुधाकर सिंह और राष्ट्रीय किसान नेता राकेश टिकैत को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उनकी गिरफ्तारी की वीडियो सोमवार को 7:30 बजे संध्या में प्राप्त हुई है। जिसमें बक्सर सांसद सुधाकर सिंह एवं राकेश टिकैत के साथ अन्य लोगों को गिरफ्तार पुलिस द्वारा किया जा रहा है।