बोध गया: गया एयरपोर्ट पर एंटी हाईजैकिंग का किया गया मॉक ड्रिल,बिहार एटीएस और सीआईएसएफ की टीम हुई शामिल
गया एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विमानपत्तन समिति की बैठक और एंटी हाईजैकिंग मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।समिति में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण और सीआईएसएफ के साथ जिला प्रशासन,राज्य पुलिस,स्वास्थ्य विभाग,एयरलाइन ऑपरेटर सहित अन्य सभी महत्वपूर्ण विभागों द्वारा हाईजैकिंग की घटनाओं में गया एयरपोर्ट के लिए कार्रवाई की गई।