भरथना: महेवा के महेंदीपुर में चार मजदूरों की मौत वाली जगह पर फिर शुरू हुआ निर्माण, ग्रामीणों ने जताया विरोध
महेवा विकास खंड की ग्राम पंचायत मेहदीपुरा में मुख्य मार्ग पर हो रहे दीवार निर्माण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में महिला-पुरुष ट्रैक्टरों से थाना बकेवर पहुंचे और निर्माण कार्य रुकवाने की मांग की। बाद में ग्रामीणों ने एसडीएम चकरनगर को ज्ञापन देकर सड़क पर कथित अतिक्रमण हटाने की गुहार लगाई।