-#टायरों की कमी से बिलासपुर जिला में 30 बस रूट बंद, 24 बसें खड़ी, हजारों यात्रियों की बढ़ी परेशानी...
-#ब्राइट #न्यूज #घुमारवीं
-#जिला बिलासपुर में हिमाचल पथ परिवहन निगम एचआरटीसी की बसों के लिए समय पर टायर उपलब्ध न होने के कारण परिवहन व्यवस्था चरमरा गई है। टायरों की भारी कमी के चलते जिला बिलासपुर डिपो की करीब 24 बसें खड़ी कर दी गई हैं, जिसके कारण डिपो के 30 बस रूट अस्थायी रूप से बंद करने पड़े हैं।
-#इससे सबसे ज्यादा असर बाहरी राज्यों को जाने वाले लंबे रूटों पर पड़ा है। टिहरा–नाहन, घुमारवीं–अमृतसर, जगलबैरी–हरिद्वार जैसे प्रमुख अंतरराज्यीय रूट टायर न होने के कारण पूरी तरह बंद कर दिए गए हैं। इसके अलावा घुमारवीं–बेला, घुमारवीं–तरघेल, घुमारवीं–कोठी भराड़ी तथा घुमारवीं–मोर सिंघी–कुठेड़ा सहित जिला के अंदरूनी कई ग्रामीण रूट भी प्रभावित हुए हैं। जिससे आमजन को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
-#बरसात के मौसम में पहाड़ी क्षेत्रों में पहले ही आवागमन मुश्किल हो जाता है। ऐसे समय में बस सेवाएं बंद होने से विद्यार्थियों, सरकारी कर्मचारियों, मरीजों और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई यात्रियों को निजी वाहनों या महंगे साधनों पर निर्भर होना पड़ रहा है, जिससे उनका आर्थिक बोझ भी बढ़ गया है।
-#स्थानीय लोगों अमरनाथ शर्मा, निक्कू, दलीप सिंह, दिलजीत ठाकुर, प्यार चंद का कहना है कि पहले ही महंगाई की मार झेल रहे हैं और ऊपर से जो एचआरटीसी आम जनता की सबसे भरोसेमंद और सस्ती सवारी है। रूट बंद होने से न केवल रोजमर्रा की दिनचर्या प्रभावित हो रही है, बल्कि नौकरी और शिक्षा के लिए बाहर जाने वाले लोगों को भी परेशानी हो रही है।
-#यात्रियों ने निगम प्रशासन और सरकार से मांग की है कि टायरों की आपूर्ति जल्द से जल्द सुनिश्चित कर बंद पड़े रूटों को बहाल किया जाए। लोगों ने कहा कि सरकार व उनके मंत्री हर मंच से बड़े बड़े दावे कर रहे हैं पर धरातल पर आर्थिक स्थिति डगमगाने के कारण बसें खड़ी हैं और बाहरी राज्य व ग्रामीण क्षेत्रों के रूट बंद पड़े हैं।
-#टायर उपलब्ध न होने के कारण खड़ी हैं बसें -- लखनपाल
-#जिला बिलासपुर के डिप्टी डिविजन मैनेजर विवेक लखनपाल ने कहा कि टायर उपलब्ध न होने के कारण बसें खड़ी हैं। उन्होंने बताया कि टायरों की सप्लाई मिलते ही प्राथमिकता के आधार पर सबसे पहले लंबे और भीड़भाड़ वाले रूटों पर बस सेवाएं शुरू की जाएंगी।
#BrightNewsBilaspur #BrightNews #BilaspurNews #HRTC #BusService #TireShortage #Ghumarvi #HimachalNews #HPNews #Himachal24x7 #HimachalKiKhabar #HimachalDarpan #HimachalBreaking #PublicTransport #TransportIssue #VivekLakhanpal #BilaspurDepot #InterstateBus #RuralRoutes #PassengersProblem #MonsoonProblem #HimachalGovernment #HPGovt #StudentProblem #DailyCommute #PriceHike #LocalNews #HimachalToday #HPBreaking #HimachalUpdates #NewsFromHimachal #HimachalHeadlines #HimachalReporter #GhumarviUpdate #BilaspurUpdate #AmritsarRoute #HaridwarRoute #NahanRoute #RestoreBusService