मुरैना नगर: मुरैना: सिंगल बस्ती में दिनदहाड़े जुए का अड्डा, वायरल वीडियो से पुलिस पर उठे सवाल
मुरैना नगर निगम के वार्ड-20 स्थित सिंगल बस्ती में दिनदहाड़े जुआ खेलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में गब्बर जाटव के घर के पास गली में कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपए के दांव लगाते दिख रहे हैं। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई की मांग उठी है।